बहराइच: पुलिस लाइन में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुशीनगर की टीम बनी विजेता, महिला और पुरुष वर्ग में दर्ज की जीत
शहर के पुलिस लाइन में जोन के जिलों के महिला और पुरुष आरक्षी खिलाड़ियों के बीच तीरंदाजी प्रतियोगिता चल रही थी। मंगलवार को अंतिम दिन प्रतियोगिता की विजेता कुशीनगर और उपविजेता बहराइच की टीम बनी। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के साथ विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।