बहराइच: बेरिया के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई बाइक सवार की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के बेरिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई बाइक सवार की मौत मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पीड़ित प्रेमनाथ ने बताया कि 25 फरवरी को अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दिया था।