बहराइच: गुल्लाबीर, राम जानकी मंदिर व धुरिया बाबा आश्रम का होगा पर्यटन विकास, शासन द्वारा जारी की गई प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति
ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के श्री गुल्लाबीर मन्दिर, विधानसभा क्षेत्र मटेरा अन्तर्गत स्थित धुरिया बाबा आश्रम बलभद्रपुर तथा विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत स्थित श्री राम जानकी मंदिर बटुराहा फखरपुर के पर्यटन विकास के लिए शासन द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास मद अन्तर्गत कुल धनराशि रू. 346.40 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।