इटाढ़ी: इटाढ़ी अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के 5 मामलों का हुआ निष्पादन
Itarhi, Buxar | Jun 27, 2026 इटाढ़ी अंचल कार्यालय में भूमि विवादों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ संतोष कुमार प्रीतम ने की। इस दौरान भूमि संबंधी विवादों की सुनवाई करते हुए कुल 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद उपलब्ध अभिलेखों एवं राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर मामलों का निपटारा हुआ।