कनवास: कनवास क्षेत्र में विद्युत लाइन रखरखाव के चलते बुधवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली
Kanwas, Kota | Mar 18, 2025 कनवास में बुधवार को नई विद्युत लाइन के रखरखाव कार्य के चलते क्षेत्र में 5 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मंगलवार शाम करीब 6 बजे कनिष्ठ अभियंता दीपक बागड़ी ने बताया कि 33 और 11 केवी जीएसएस कनवास से निकलने वाले कनवास, बालापुरा, नया पुलिस थाना, जालिमपुरा, जगदीशपुर, हिंगोनिया, बास्याहेड़ी फीडर सहित अन्य इलाकों की बिजली सुबह 11 से 4 बजे तक बंद रहेगी।