धौलछीना: धौलछीना में वन विभाग ने 246 टीन अवैध लीसा बरामद किया, भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
वन विभाग ने धौलादेवी ब्लाक के सिंधिया मल्ला के पास से 246 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। रविवार शाम 06 बजे वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर केवलानंद पांडे ने दन्या क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान लीसा तस्करी कर रहे तस्करों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद लीसा तस्कर धौलादेवी चिल मोटर मार्ग में सिंधिया मल्ला के पास 246 लीसा भरे टिनों को वाहन से उतारकर भाग गए।