धौलछीना: थाना धौलछीना पुलिस ने तल्ली नाली में चेकिंग के दौरान 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को शाम करीब 04 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धौलछीना टीम द्वारा गुरुवार देर शाम तल्ली नाली के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति राजेंद्र सिंह के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर धौलछीना थाने में मुकदमा दर्ज किया।