धौलछीना: एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में धौलछीना में चला चेकिंग अभियान, नशे में बाइक चला रहे चालक को किया गया गिरफ्तार
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धौलछीना पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यूके 05 ई 8161 बाइक चालक शुभम कुमार शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। जिस पर चालक को गिरफ्तार किया गया।