धौलछीना: धौलछीना में राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन, तिलपात्र हवन यज्ञ और भंडारे का भी हुआ आयोजन
धौलछीना की रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ रविवार को समापन हो गया है। रामलीला के समापन मौके पर मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा मौजूद रहे। उन्होंने सभी से प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। शाम करीब 07 बजे कमेटी की ओर से पुरस्कार वितरण करने के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।