शाहबाद: भांजी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विजय माली ने संभाली सरपंच की कुर्सी
Shahbad, Baran | Nov 23, 2026 ग्राम पंचायत कस्बाथाना में नवनिर्वाचित सरपंच विजय माली ने सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में परंपरा, संस्कार और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। विजय माली ने सबसे पहले अपनी भांजी को पुष्पमाला पहनाकर और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।