कैरो: लोहरदगा में 30 मई को इंटक का महाधिवेशन, निशीथ जायसवाल बोले- मजदूर अधिकार, सम्मान व एकता को मिलेगी मजबूती
आगामी 30 मई को आयोजित होने वाले इंटक के महाधिवेशन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यूनियन के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह महाधिवेशन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर के मजदूरों की आवाज को एक मंच पर लाने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।