महोबा: एआरटीओ की पत्रकार वार्ता में ऑपरेशन कवच के तहत 7 बसों पर कार्रवाई, यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद प्रशासन सख्त
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 एआरटीओ दयाशंकर ने पत्रकार वार्ता कर ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी दी। चेकिंग के दौरान परमिट शर्तों और बॉडी कोड के उल्लंघन पर 4 डबल डेकर बसें सीज की गईं, जबकि 3 बसों का चालान किया गया। टीम ने ट्रैवल एजेंसियों और टिकट काउंटरों पर छापेमारी कर रसीद बुक व रजिस्टर जब्त किए।