बक्सर: सेवा बस्ती के बच्चों को शिक्षा सामग्री बांटी गई, महर्षि विश्वामित्र ट्रस्ट व एमएनडी फाउंडेशन ने दिया 'शिक्षित बनो'
Buxar, Buxar | Apr 14, 2026 डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर महर्षि विश्वामित्र ट्रस्ट एवं मां निर्मला देवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रामरेखा घाट स्थित बस्ती में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाबासाहेब के 'शिक्षित बनो' के संदेश को साकार करते हुए जरूरतमंद व मेधावी बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 9:30 बजे आयोजित किया गया।