बांसडीह कस्बा निवासी भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने घूसखोरी पंडत वेब सीरीज पर रोक लगाने पर केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है।मंगलवार के दिन भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि इस तरह की वेब सीरीज ब्राह्मण समाज के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।वेब सीरीज को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश का माहौल था। जिस पर सरकार ने कार्रवाई की।