लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के दासदीह गांव निवासी 20 वर्षीय संदीप सिंह बीती रात पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार संदीप सिंह अपने घर से बाइक पर सवार होकर मनिका बाजार किसी काम के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण संदीप सिंह बाइक से गिर गए और उनका बायाँ पैर