कोलायत: पीएम किसान के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप में आया लिंक, क्लिक करते ही फोन हैक हुआ, खाते से ₹1.47 लाख उड़ाए
हदां थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। व्हाट्सऐप ग्रुप में 'पीएम किसान' के नाम से भेजी गई APK फाइल डाउनलोड कर खोलना एक युवक को भारी पड़ गया। फाइल खोलते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और साइबर ठगों ने बैंक खाते से 1.47 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस के अनुसार हदां निवासी कालूसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत, उम्र 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।