मटिहानी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदिया में नव-निर्मित दो कमरों का हुआ उद्घाटन, मुख्य अतिथि मटिहानी विधायक रहे मौजूद
उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदिया में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत नव-निर्मित दो कमरा का आज उद्घाटन किया गया. जहां मुख्य अतिथि मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार विकास का काम कर रही है.