मटिहानी: विप्लवी पुस्तकालय के सचिव की लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, पूर्व सांसद ने पार्थिव शरीर पर अर्पित की पुष्पांजलि
सीपीआई मटिहानी अंचल मंत्री एवं राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित विप्लवी पुस्तकालय गोदरगावाँ के सचिव आनंद प्रसाद सिंह की बीमारी के कारण बेगूसराय के निजी क्लिनिक में मौत हो गई. वे चार माह से लगातार बीमार चल रहे थे. राजनीति में वे लगातार संघर्षरत रहे. पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि करने वालों में पूर्व सांसद शत्रुध्न प्र० सिंह समेत अन्य शामिल थे.