मटिहानी: रामदीरी पंचायत में आंचलिक कथाकार फनिश्वर रेणु की मनाई गई जयंती, दर्जनों साहित्यकार रहे मौजूद
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के रामदीरी पंचायत में युवा कला मंच रचियाही नया टोला के तत्वाधान में आंचलिक कथाकार फनिश्वर रेणु की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कला मंच के सचिव सत्येंद्र कुमार एवं मंच संचालन उमेश राय ने किया. कार्यक्रम के संयोजक नूरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया फुलेना राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाई.