मटिहानी: शुक्रवार को कार्यालय कक्ष बेगूसराय में DM का होगा जनता दरबार, मटिहानी प्रखंड के लोग हो सकेंगे शामिल
शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा का जनता दरबार आयोजित होगा. इस दौरान मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के लोग इस जनता दरबार में शामिल हो सकेंगे. डीएम के जनता दरबार में भूमि विवाद, राशनकार्ड, आयुषमान कार्ड, आवास योजना आदि मामलों का निपटारा किया जाता है. जनता दरबार में शामिल होने वाले सभी फरियादियों की फरियाद सुनी जाएगी.