मटिहानी: रचियाही में ईंट हटाने के दौरान किशोर को काटा सांप, घायल सदर अस्पताल में भर्ती
मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही में ईंट हटाने के दौरान एक किशोर को सांप काट लिया. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस संबंध में मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही निवासी घायल गोलू कुमार ने बताया कि घर पर ही ईंट हटा रहे थे. इसी दौरान एक सांप काट लिया. परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल का इलाज किया जा रहा है.