मटिहानी: नयागांव में दो परिवारों के बीच हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, छानबीन में जुटी पुलिस
मटिहानी प्रखंड के नयागांव में दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे सभी घायलों को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल मटिहानी भेज दिया. जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.