जमुई: अमरथ गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटा, डायल 112 की पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में मंगलवार की सुबह 8:30 बजे शराब के नशे में धुत शोभन चौधरी ने अपनी ही पत्नी लाली देवी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है।