पिपरिया: तरोंन कला स्कूल में पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
पिपरिया। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 28 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरोंन कला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।