कोडरमा: उपायुक्त की अध्यक्षता में SFCAC कमेटी की हुई बैठक, कोडरमा में मिशन वात्सल्य योजना से 123 नए बच्चे लाभान्वित होंगे
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में SFCAC कमिटि की बैठक में 123 नये बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया एवं लाभुक बच्चों के खाते में उनके बेहतर देख-भाल एवं शिक्षा के लिए प्रतिमाह 4000/-रुपये की राशि भेजने की अनुशंसा सोमवार को 2 बजे की गयी है।