रूपवास: रूपवास में खाद-बीज विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, दो प्रतिष्ठानों को जारी किए गए नोटिस
कृषि विभाग भरतपुर की टीम ने गुरुवार को रूपवास क्षेत्र में खाद, बीज एवं कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक, अभिलेखों तथा वितरण प्रक्रिया की जांच करते हुए किसानों को नियमानुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।