बहराइच: झिँगहाघाट बस स्टैंड के पास आरटीओ ऑफिस से संबंधित अवैध दस्तावेज तैयार कराने के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने झिँगहा घाट बस स्टैंड के पास से आरटीओ ऑफिस से संबंधित अवैध दस्तावेज तैयार कराने के मामले के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कई उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन स्थित सभागार मे प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की कोतवाली नगर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।