बहराइच: गंगापुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुरवा इलाके की रहने वाली किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।