बहराइच: मिर्जापुर गांव में जमीन विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक ही हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज जारी है। शुक्रवार को परिजनों ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।