नानपुर को मोहिनी महुआगाछी बाजार के निकट शनिवार को 3 बजे दिन में एक स्कार्पियो विजली खम्भा से टकरा गया। जिसमें विजली का खम्भा टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने स्कार्पियो चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस लोगो को समझाकर जाम को समाप्त कराया।