बांका: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाई, 14 मार्च को होगा आयोजन
Banka, Banka | Mar 10, 2026 व्यवहार न्यायालय, बांका परिसर से 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार की सुबह 11 बजे को जागरूकता प्रचार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानकारी दी गई कि 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल एवं क्रिमिनल वाद का निस्तारण होगा।