हथुआ: कोर्ट से मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को झटका, गिरफ्तारी पर रोक से इनकार, 20 मई को होगी अगली सुनवाई
बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और मशहूर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के मामले में दर्ज एफआईआर पर शुक्रवार को जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई।