सेन्हा: लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, फलों के पकाने व बिक्री व्यवस्था की जांच
लोहरदगा खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर द्वारा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के बक्सीडीपा तथा बदला स्थित रिपनिंग चैंबर में औचक निरीक्षण किया गया, जहां मंगलवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे केला पकाने में उपयोग किए जा रहे रसायनों, फलों के रख-रखाव, फूड लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।