राजगढ़: राजगढ में कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया
Rajgarh, Churu | Aug 22, 2026 हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय चूरू के तत्वावधान में आइडियल छात्रावास राजगढ़ में सात दिवसीय कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक प्रशिक्षण शिविर का अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयवीर सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयवीर सिंह ने शिविर की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण सत्रों और प्रशिक्षणार्थियो की उपस्थिति जानी।