हज़ारीबाग: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश
उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क, आवास योजना, मुआवजा सहित जनहित से जु