चकरनगर: मुख्यमंत्री योजना के तहत चकरनगर में शिक्षकों को मिला 5 लाख का कैशलेस चिकित्सा कार्ड
बुधवार को तहसील सभागार में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके परिवारों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्ड वितरित किए गए। दोपहर 1 बजे ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ में कार्यक्रम में शामिल लोगों को भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनकल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई