प्रतापगढ़: चिंतामणपुर गांव में तीन दिन से सड़क पर करंट वाला तार पड़ा है, स्कूली बच्चों की जान खतरे में
प्रतापगढ़ जनपद के चिंतामणपुर गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के शौचालय के सामने पिछले तीन दिनों से हाई वोल्टेज विद्युत तार सड़क पर टूट कर गिरा पड़ा है और उसमें लगातार करंट प्रवाहित हो रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम