बैतूल नगर: डॉक्टर रंजीत राठौर और अंकित श्रीवास्तव की तत्परता से युवक की जान बची, जिला अस्पताल में हुआ जीवनरक्षक उपचार
बैतूल से एक मानवीय और राहत भरी खबर सामने आई है, जहां देर रात डॉक्टर की सतर्कता और संवेदनशीलता ने एक युवक की जान बचा ली। मामला रविवार शाम करीब 7 बजे का है, जब घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के रामपुर भतोड़ी जंगल में लकड़ी काटने आए सीहोर जिले के दो मजदूर बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि बाजार से लौटते समय घाट पर बाइक अनियंत्रित होकर पुल में जा गिरी, जिससे