उज्जैन शहर: हरसिद्धि मंदिर के पास खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, अनियमितता मिलने पर लिए सैंपल, दिया नोटिस
खाद्य विभाग की संभागीय टीम ने हरसिद्धि मंदिर के पास संचालित रेस्टोरेंट्स में जांच की। जांच के दौरान हरसिद्धि रेस्टोरेंट में कई अनियमितताएं पाए जाने पर पनीर, जलेबी, लस्सी और दही के नमूने लेकर रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस दिया गया। वहीं, सुरेश उपहार गृह एवं रेस्टोरेंट में भी जांच के दौरान अमानक घी मिलने पर नमूने लेकर कार्रवाई की गई।