कारगिल विजय दिवस: भाजयुमो ने उज्जैन में निकाली विशाल मशाल यात्रा, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि 🇮🇳🔥
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा उज्जैन में एक विशाल मशाल यात्रा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। फ्रीगंज स्थित टावर चौक से शुरू होकर शहीद पार्क पर समाप्त हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथ में मशाल और देशभक्ति के नारों के साथ हिस्सा लिया। शहीद पार्क में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेना था।
#KargilVijayDiwas #UjjainNews #IndianArmy #BJYMMashalYatra #Sitit24News