उज्जैन में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन: पूर्व सैनिकों, कारगिल योद्धाओं और बलिदानी परिवारों का हुआ सम्मान 🎖️🇮🇳
कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस और ऐतिहासिक जीत की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा कालिदास अकादमी में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सूबेदार कमल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उज्जैन में निवासरत 6 अमर बलिदानी सैनिकों के परिजनों और 17 कारगिल योद्धाओं का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर सैनिक सम्मान के क्षेत्र में कार्य करने वाली 13 संस्थाओं और 7 उत्कृष्ट कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
#KargilVijayDiwas #IndianArmy #UjjainNews #TributeToMartyrs #Sitit24News