सिंगरौली: जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता का दावा, उपसंचालक ने अनियमितता मिलने पर न्यू शाह बीज भंडार को सील किया
उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेंय ने बताया कि जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। विभाग द्वारा लगातार खाद एवं बीज दुकानों का निरीक्षण कर जॉच की ज रही है। इस सम्बन्ध उन्होंने बताया कि न्यू शाह बीज भण्डार दुकान को सील किया गया है एवं प्रशान्त बीज भंडार बैढन एवं अरविन्द सीड स्टोर बैढन का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित करते हुए इस सम्बन्ध में जवाब चाहा गया है ।