सिंगरौली: नवोदय विद्यालय में चैप्टर का नाम बता पाने पर छठी कक्षा के छात्र के शिक्षक ने उखाड़े बाल, कलेक्टर ने कार्रवाई की कही बात
पूरा मामला सामने आने के बाद जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला मेरे संज्ञान में आया है मैंने प्रिंसिपल को बुलाकर समझाइस दी है और निर्देशित किया है कि शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें इसके अलावा FIR भी करें वहीं शिक्षक खुद इस बात को स्वीकार रहे हैं कि उनसे कहीं ना कहीं एक बड़ी चूक और बड़ी गलती हुई है।