सिंगरौली: घोटालेबाज बीईओ को 7 साल की सजा, 2015 में ₹5 लाख का घोटाला किया था
वर्तमान बीईओ व पूर्व में रहे शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजमिलान में वर्ष 2015 में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ रामदास साकेत ने एक मार्च 2015 से 26 जून 2015 के बीच विद्यालय की रकम करीब 4 लाख 94 हजार 300 रूपये राशि निकाल कर अपने उपयोग में कर लिये जाने के मामले में न्यायालय ने 7 साल का मूल सश्रम कारावास एवं 55 हजार रूपये से अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया है।