सिंगरौली: ओडगड़ी चर्च पुल के पास बलेनो कार खाई में गिरी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है जहां बीती रात ओडगडी चर्च पुल के पास सीधी की ओर से आ रही एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार अभी जारी है।