बरहट: प्रखंड कार्यालय परिसर में डीएम ने बिस्मान ऑपरेटर को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस लेते पकड़ा
Barhat, Jamui | Jul 29, 2024 बरहट प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर अवैध वसूली की शिकायत मिलते ही डीएम राकेश कुमार सोमवार को बरहट प्रखंड कार्यालय पहुंचें। इस दौरान शिकायतकर्ता के निशानदेही पर विस्मान के ऑपरेटर संतोष कुमार को अवैध वसूली के आरोप में पकड़ कर बरहट थाने के पुलिस के हवाले कर दिया गया।