बरहट: देवाचक में किशोरी को सांप ने डसा सदर अस्पताल से पटना किया रेफर
Barhat, Jamui | Jul 26, 2024 बरहट प्रखंड अंतर्गत देवाचक गांव में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी को सांप ने डस लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक मृत्युंजय कुमार ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया। किशोरी की पहचान देवाचक निवासी 13 वर्षीय प्रियंका के रूप में की गई।