बरहट: जमुई स्टेशन पर तत्काल टिकट लेने के लिए यात्री को दो नंबर प्लेटफार्म के पैनल रूम में लगाना होगा नंबर
Barhat, Jamui | Jul 25, 2024 जमुई रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट लेना है तो पहले दो नंबर प्लेटफार्म पर पैनल रूम में नंबर लगाना होगा।यह हम नहीं एक नंबर प्लेटफार्म पर आरक्षण काउंटर पर लगे सूचना पट में लिखा हुआ है। बताया जाता है कि तत्काल टिकट को लेकर काउंटर पर हो रहे आपाधापी को देखते हुए स्टेशन प्रबंधक द्वारा ये नियम बनाया गया है