बरहट: पाड़ो गांव में जमीन विवाद मेंपड़ोसी ने महिला को पीटा महिला ने आवेदन दे एसपी से की शिकायत
Barhat, Jamui | Jul 27, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो गांव में जमीन विवाद में पड़ोसी ने महिला को मारपीटकर घायल कर दिया। जिसको लेकर महिला ने एसपी को आवेदन दे बताया कि उसके जमीन को हड़पने की नीयत से उसके साथ शंभू ठाकुर और उसकी पत्नी मारपीट करती है। थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस कारवाई नहीं कर रही है। वही पीड़ित ने एसपी से की मदद की गुहार लगाई है।