बरहट: मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना जोगडीहा नदी घाट से अवैध बालू परिचालन करने के मामले में पुलिस ने एक ट्रैक्टर को किया जब्त
Barhat, Jamui | Jul 25, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना जोगडीहा नदी घाट से अवैध बालू परिचालन करने के मामले में पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जबकि ट्रैक्टर चालक एवं उस पर सवार मजदूर भागने में सफल रहा।जब्त ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया है। बताया जाता है कि मलयपुर थाने कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कटौना नदी घाट से बालू माफिया अवैध बालू का उत्खनन कर रहे हैं।